गाजमाता का व्रत
गाज का व्रत
इस व्रत को भाद्रपद माह के किसी भी शुभ दिन को किया जाता है. यदि किसी के यहां पुत्र हुआ हो अथवा पुत्र का विवाह हुआ हो तब भाद्रपद माह में किसी शुभ दिन में इस गाज के व्रत का उद्यापन किया जाता है. सात जगह चार-चार पूड़ी और हलवा रखकर उस पर कपड़ा और रुपये रख देते हैं.
एक लोटे में जल भरा जाता है और उस पर सतिया बनाया जाता है. फिर सात दाने गेहूँ के हाथ में लेकर गाज की कहानी सुनी जाती है. इसके बाद सारी पूरियों को ओढ़नी पर रखकर सास के पैर छूकर सास को देते हैं. लोटे के जल को सूर्य भगवान को अर्पित कर देते हैं. उसके बाद सात ब्राह्मणियों को भोजन कराकर, दक्षिणा आदि देकर विदा कर के खुद भी भोजन करते हैं.

Comments
Post a Comment