' ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ’ की शक्ति अपार है। इसमें मां जगदम्बा की शक्ति समाई हुई है। इसका अनुष्ठान करने वाले साधक की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह सरल है और शीघ्र सिद्ध होता है। इस मंत्र में ‘ ऐं ’ मां सरस्वती का , ‘ ह्रीं ’ मां लक्ष्मी या भुवनेश्वरी का तथा ‘ क्लीं ’ मां काली का प्रतीक है। इन बीज मंत्रों में इन देवियों की शक्तियां समाई हैं। नवार्ण मंत्र की साधना धन - धान्य , सुख - समृद्धि आदि सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। Read more »
श्री मन नारायण नारायण नारायण ॐ नारायण नारायण नारायण श्री लक्ष्मी नारायण नारायण नारायण क्षीरसागर में एक त्रिकूट नामक एक प्रसिद्ध एवं श्रेष्ठ पर्वत था। उसकी ऊँचाई आसमान छूती थी। उसकी लम्बाई-चौड़ाई भी चारों ओर काफी विस्तृत थी। उसके तीन शिखर थे। पहला सोने का। दूसरा चाँदी का तीसरा लोहे का। इनकी चमक से समुद्र, आकाश और दिशाएँ जगमगाती रहती थीं। इनके अलावा उसकी और कई छोटी चोटियाँ थीं जो रत्नों और कीमती धातुओं से बनी हुई थीं। सब ओर से समुद्र की लहरें आकर इस पर्वत के निचले भाग से टकरातीं जिससे प्रतीत होता कि समुद्र इनके पाँव पखार रहा था। Read more »
गजेंद्र मोक्ष पूर्वजन्म कथा जब शुकदेव जी ने राजा परिक्षित को यह कथा सुनायी तो राजा परीक्षित ने शुकदेव जी से पूछा कि हे शुकदेव महाराज ! यह गजेंद्र कौन था जिसकी पुकार सुनकर भगवान भोजन छोड़कर आ गए । Read more »
Comments
Post a Comment